BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बंगाली समाज के बीच पहुंची वैशाली नगर निर्दलीय प्रत्याशी संगीता शाह, मां काली से लिया जीत का आशीर्वाद

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा की है बेटी जो काफ़ी चर्चा मैं है ऐसा चेहरा सामने आ रहा है जो बड़ी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी को चुनौती देते हुए वैशाली नगर विधानसभा चुनाव मैं सेब छाप की प्रत्याशी जनसेविका डॉ संगीता शाह का भरपूर जनसमर्थन दिन के दिन देखने मिल रहा है।

रविवार को बंगाली समाज के द्वारा दिवाली के पवन अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के कालीबाड़ी मंदिर का दर्शन कर नेहरू नगर कालीबाडी, राधिका नगर कालीबाड़ी, वैशाली नगर कालीबड़ी, हाउसिंग बोर्ड कालीबाडी, कैलाश नगर कालीबाडी, कैलाश नगर बंगाली पारा काली बाडी में काली पूजा किया गया।

जिसमें संगीता शाह के द्वारा हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी मैं प्रसाद का वितरण किये और समाज के भाईयो और बहनों से मिल कर अपना लिए समर्थन माँगा समाज के सभी ने एक आवाज़ मैं बोले की अब राजनीति नहीं युवा सोच कि ज़रूरत है हम सब इस बार निर्दलीय प्रत्याशी समाज सेविका को साथ देंगे।

हर जगह मातृ शक्ति बहनों के द्वारा बढ़ चढ़ कर के स्वागत किया गया और डॉ॰संगीता शाह जी ने आने वाले 17 नवंबर को क्रमांक 16 सेब छाप पर बटन दबाकर वैशालीनगर की जनता को विजय बनाएं का संकल्प दिया।

Related Posts