BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

फौज ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां कोई भाई-भतीजावाद नहीं होता : सीडीएस अनिल चौहान

जनरल चौहान ने यह भी कहा कि सशस्त्र बलों ने इस साल बड़ी संख्या में प्राकृतिक आपदाओं के बीच नागरिकों को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा, “‘फौज’ (सेना) ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां भाई-भतीजावाद नहीं है…

 

 

 

रांची (ए)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने ज़ोर देकर कहा कि कहा कि भारतीय फौज ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां कोई भाई भतीजावाद नहीं होता है। उन्होंने बच्चों से देश की सेवा करने और नई जगहों की खोज करने के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छा रखने का आग्रह किया। उन्होंने रांची में स्कूली बच्चों के साथ बातचीत के दौरान ये बात कही।

जनरल चौहान ने यह भी कहा कि सशस्त्र बलों ने इस साल बड़ी संख्या में प्राकृतिक आपदाओं के बीच नागरिकों को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा, “‘फौज’ (सेना) ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां भाई-भतीजावाद नहीं है। अगर आप देश की सेवा करना चाहते हैं और देश और दुनिया की खोज करना चाहते हैं, तो आपको सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छा रखनी चाहिए।

उन्होंने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए 7 मई को सुबह 1 बजे पहला हमला किया गया था।

उन्होंने कहा, “रात के दौरान लंबी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक हमले के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता होती है।” बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था। पहलगाम में  आतकंवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

 

Related Posts