BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फोन फ़्रॉड का आरोपी चढा पुलिस के हत्थे, payatm spoof फोन पे बनकर लोगो से करता था ठगी

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर संगी अभियान चलाकर साइबर से होने वाले अपराध से बचने के उपाय लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा दुर्ग पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत कार्रवाई किया जाए। इसी तारतम्य आवेदक विनोद कुमार उइके कपड़ा व्यापारी एवं किराना व्यापारी राजीव शुक्ला के साथ हुई ठगी का आरोपी एहफाज खान पिता मोह. रमजान खान उम्र 25 वर्ष साकिन मितान चौक सुभाष नगर वार्ड क्रमांक – 41 चौकी पदमनाभपुर, थाना दुर्ग दिनांक 14.03.2021 को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिन्होंने बताया कि गूगल से सर्च कर स्पूफ फोन पे बनाकर लोगों से ठगी करता हूं, जिसे गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्ती की गई। आरोपी को जुडिशल रिमांड पर न्यायालय आज दिनांक 15.03.2021 को पेश किया गया।
पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी एसआई प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर जांचकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध क्रमांक 228/2021 धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी द्वारा ठगी करने का नया तरीका सामने आया है। Payatm spoof नामक ऐप को गूगल से डाउनलोड कर किया जा रहा था। आरोपी दुकान से समान लेने के बाद यही ऐप से पेमेंट कर दिया हु करके दिखा देता था, जिसमे फोन नम्बर मांगता था और डायरेक्ट दिखा देता था कि एमाउंट आ गया है और सबमिट करते ही राइट दिखा देता था। दुकानदार भरोसा कर लेता था, जब उसके एकाउंट में पैसा तब दुकानदार कॉल करके बुलाता था तो आरोपी बोलता था कि भरोसा नही है क्या? फिर टेक्स्ट मैसेज में एडिट करके दिखाता था कि पैसा भेजने का मैसेज आ गया है। शिकायत के बाद जब हमने उक्त खाता का डिटेल चेक किया तो कही पर भी लेंन देन का विवरण नही मिला।
आम जनता से यह अपील है कि ऐसे सायबर ठगी से बचे और घटना घटित होने पर तुरन्त पुलिस को सूचना दे।

Related Posts