
कोंडागांव। विवरण:- दिनांक 09/09/2020 को भारतीय सेना में तैनात जवान प्रार्थी प्रभु राम मरकाम के रिपोर्ट पर कि उनके मोबाईल नं. पर अज्ञात मोबाईल धारक के द्वारा फीमेल फ्रेंडशिप ऑनलाइन डेटिंग सर्विस के नाम पर धोखाधड़ी कर अलग-अलग किष्तों में 12,00,000/- रूपये लगभग (बारह लाख रूपये) अपने विभिन्न बैंक खाते में जमा करवाकर छलपूर्वक ठगी कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 57/2020 धारा 420, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के उपरांत प्रकरण की गंभीरता एवं वर्तमान में आॅललाईन ठगी के विभिन्न घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा तत्काल थाना प्रभारी विश्रामपुरी निरीक्षक भापेन्द्र साहू के नेतृत्व में एक विषेष अनुसंधान टीम गठन किया गया। मामले की प्रारंभिक विवेचना पर आरोपीयो के बैंक खाते कोलकाता पश्चिम बंगाल से संबधित होना पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में मामले की विवेचना एवं आरोपी पतासाजी हेतु गठित विशेष टीम को तत्काल कोलकाता रवाना किया गया। विशेष टीम के द्वारा कोलकाता जोधपुर क्षेत्र में एक सप्ताह तक कैंप कर लगातार गहन विवेचना करते हुए आरोपीगण की पतासाजी की गई। जिसमें टीम के प्रत्येक सदस्यों के द्वारा अलग-अलग भूमिका में कार्य करते हुए संदेही आरोपीगण के संभावित ठिकाने का पता लगाया गया एवं लगातार आरोपीगण के गतिविधियों पर नजर रखी गई।

आरोपीगण के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत व जानकारी प्राप्त हो जाने पर विशेष टीम व पश्चिम बंगाल की स्थानीय पुलिस के सहयोग द्वारा आरोपीगण के कार्य स्थल जहाँ से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था वहाँ रेड कार्यवाही की गई। रेड में कार्यालय संचालक जीबन कृष्ण सिंघा एवं संधी शंकर बारीक को पकड़ा गया। आरोपीगण के द्वारा आॅनालाईन विज्ञापन देकर महिला कर्मचारी नियुक्त किया जाता था जिसे आॅनलाईन डेटिंग करने का ट्रेनिंग देकर ग्राहकों को टार्गेट कर फ्रेंडशिप चैटिंग करते हुए झासे में लेकर शुल्क के रूप में रजिस्ट्रेषन फीस एवं अन्य अलग-अलग शुल्क के नाम पर छलपूर्वक अपने बैंक खातों में पैसा जमा करवाकर और पीड़ितों का पैसा डेबिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम अपने बैंक खाते से निकाल लिया जाता था। टीम द्वारा आरोपी संधी शंकर बारीक पिता स्व. खगेन्द्र बारीक उम्र 42 वर्ष निवासी पश्चिम मेदिनापुर पश्चिम बंगाल एवं जीबन कृष्ण सिंघा पिता राधा कृष्ण सिंघा उम्र 33 वर्ष निवासी पश्चिम मेदिनापुर पश्चिम बंगाल के कब्जे से बरामद सामग्री इस प्रकार है।
- प्रार्थी प्रभूराम मरकाम से ठगी कर प्राप्त किये गये 12 लाख रूपये
- घटना घटित करने में उपयोग किये जाने वाले विभिन्न कंपनी के कुल 24 नग मोबाईल फोन,
- 40 नग विभिन्न बैंक खाते का एटीएम कार्ड,
- लैपटाप 02 नग,
- ग्राहकों से चैटिंग करने का रिकार्ड रजिस्टर,
6.कैल्कुलेटर व नोट गिनने का मषीन
7.विभिन्न मोबाईल कंपनियों के अत्यधिक मात्रा में सीम कार्ड एवं अन्य सामान जप्त किया गया।
आरोपी संधी शंकर बारीक एवं जीबन कृष्ण सिंघा को गिरफ्तार कर विधीवत् स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। उपरोक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी एवं ठगी किये रूपये की बरामदगी में निरीक्षक भापेन्द्र साहू थाना प्रभारी विश्रामपुरी, उप निरीक्षक प्रहलाद यादव, उप निरीक्षक भवानी सिंह चैहान, आरक्षक अजय श्रीवास्तव, आरक्षक बिज्जु यादव, आरक्षक सीताराम टेकाम, महिला आरक्षक रंजीम सलाम एवं सहायक महिला आरक्षक ललीता पोयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तथा पश्चिम बंगाल की स्थानीय पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी ने टीम के इस तत्पर एवं उत्कृष्ठ कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए नगद ईनाम प्रदाय करने की घोषणा की। जिला पुलिस कोण्डागांव आम नागरिकों से अपील करती है कि आॅनलाईन फ्रॅाड, एटीएम फ्राॅड एवं अन्य तरीके के सायबर क्राईम से सतर्क रहें एवं व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित ओटीपी, एटीएम कार्ड एवं अन्य कोई भी जानकारी किसी भी अन्य व्यक्तियों को न दें।






