BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

फागुन मंडई में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दंतेवाड़ा, माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज फागुन मंडई के समापन कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुँचे। मुख्यमंत्री का कारली हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी भी पहुंचे। हेलीपैड पर बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक देवती महेंद्र कर्मा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी. कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक देवती महेन्द्र कर्मा भी उपस्थित थीं।

Related Posts