BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी हस्ताक्षर कर डाक घर से दो बार में 95000 हजार रुपए आहरण करने वाला रिटायर्ड डाक गिरफ्तार

 

बिलासपुर। प्रार्थी जे० एस० मुदलियार निवासी मित्र विहार कालोनी बिलासपुर के डाकघर संयुक्त खाता क्रमांक 10297553564 से दिनांक 25.03.2011 को मुख्य डाकघर से बिना विड्राल फॉर्म भरे 74,900 रू. एवं दिनांक 04.10.2018 को खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर 70,000 रू. का आहरण प्रधान डाकघर बिलासपुर से किया गया है तथा दिनांक 29.09.2018 को उप डाकघर एसईसीएल से 25,000 रू. खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर आहरण किया गया है।

जिसके संबंध में उक्त अवधि में मे उप डाकघर एसईसीएल बिलासपुर मे पोस्ट मास्टर एवं सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर किसकी पदस्थापना थी तथा दिनांक 25.03. 2011 की अवधि में प्रधान डाकघर बिलासपुर मे पोस्ट मास्टर एवं सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर किसकी पदस्थापना थी एवं दिनांक 04.10.2018 की अवधि मे प्रधान डाकघर बिलासपुर मे पोस्ट मास्टर एवं सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर किसकी पदस्थापना थी,

कि जानकारी प्राप्त करने पर 25.03. 2011 को प्रधान डाकघर बिलासपुर में एसके लकड़ा पोस्टमास्टर के पद पर तथा रोशन कौशिक सहा. पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत होना तथा दिनांक 04.10.2018 को प्रधान डाकघर बिलासपुर में टी सिन्हा पोस्ट मास्टर तथा टीके चंद्रा सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत होना तथा दिनांक 25/03/11 के नामिनल रोल और खाताधारक के पासबुक तथा 29/09/2018 को और विड्राल फॉर्म में उप डाकपाल रोशन कौशिक का हस्ताक्षर होना पाया गया है। दोनों आहरण रोशन कौशिक के कार्यकाल में होना पाया गया है।

नाम आरोपी:  रोशन कौशिक पिता बिसाहू राम कौशिक उम्र 62 वर्ष निवासी शुभम विहार गुलमोहर पार्क के पीछे थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर, रिटायर्ड डाक कर्मी

Related Posts