BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फर्जी तरीके से दूसरे की जगह परीक्षा देते आरोपी गिरफ्तार, पार्थिवी कॉलेज सिरसाकला में दे रहा था FMGE का एग्जाम

भिलाई 3। आज दिनांक 31.07.2023 प्रार्थीयां उपासना चन्द्राकर पिता कन्हैया चन्द्राकर उम्र 27 साल निवासी ग्राम सिरसाकला के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30.07.2023 को सिरसाकला भिलाई 03 में FMGE (foreign medical graduate
examination) का परीक्षा आयोजित था।

परीक्षा केन्द्र की जांच के दौरान एक उम्मीदवार रिबादिया
धुरविल कुमार हर्षदभाई (Registration no- FMGE23120132) के द्वारा अनुचित साधन अपनाते हुये उनके स्थान पर किसी अन्य के द्वारा परीक्षा दिया गया है, परीक्षा के दौरान ली गई।

तस्वीरों और दिनांक 20.07.2023 को आयोजित FMGE के दौरान ली गई तस्वीरों की सावधानी पूर्वक जांच और तुलना करने पर यह पुष्टि किया गया कि परीक्षा दिलाने के लिये उपस्थित उम्मीदवार कोई और है जो किसी अन्य के बदले में फर्जी तरीके से परीक्षा में उपस्थित होकर परीक्षा दिलाने से थाना पुरानी भिलाई में प्रार्थीयां की लिखित आवेदन पर से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल परीक्षा केन्द्र पार्थिवी कॉलेज सिरसाकला पहुंचकर एक व्यक्ति जो
फार्जी रूप से अनुचित साधनों का उपयोग करते हुये किसी अन्य के बदले परीक्षा दिलाते हुये पाये जाने पर संबंधित दस्तावेजों को जप्त कर आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया है, बाद अग्रिम कार्यवाही किया जाता है। रिबादिया धुरविल कुमार हर्षदभाई के जगह में गिरफ्तार आरोपी एग्जाम दिला रहा था।

अपराध क्रमांक 266/2023, धारा 420,476,478,471,31 भा द स सीजी सार्वजनिक परीक्षा अवधारणा अधिनियम की धारा 10

गिरफ्तार आरोपी: मनीष यादव पिता शभाजीत यादव उम्र 31 साल पता म.न. 537/3 पश्चिम बिहार कालोनी गोमतीनगर लखनऊ (यूपी)।

Related Posts