BREAKING

Uncategorised

फरार कुख्यात शराब तस्कर सुरेश निषाद व सहयोगी चढ़े पुलिस हत्थे,आरोपी के खिलाफ अन्य जिलों में भी है अपराध दर्ज

बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस के मार्गदर्शन में प्रतिदिन जिले में समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 05.04.2020 को आरोपी सुरेश निषाद के द्वारा अपने ग्राम जमघट में अवैध शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर मौके में रेड कार्यवाही किया गया था आरोपी पुलिस को आते देख घर के सामने शराब की पेटीयों को छोडकर फरार हो गया था। उक्त अवैध शराब 04 पेटी एवं 16 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कुल जुमला 208 पौवा कीमती करीबन 16,640/- रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना बेरला में अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही कर विवेचना में लिया गया एवं उक्त प्रकरण में यह फरार था।
इसी प्रकार दिनाँक 06.04.2020 को रात्रि में 49 पेटी शराब थाना बेमेतरा अंतर्गत ग्राम किरीतपुर में पकडी गई थी जिसका सरगना सुरेश निषाद मौके से भाग गया था। तथा फरार अवैध शराब तस्कर सुरेश निषाद एवं अन्य दो आरोपी की पता तलास की जा रही थी कि आज दिनांक 09.04.2020 को आरोपी पता तलास के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर फरार अवैध शराब तस्कर सुरेश निषाद पिता बुद्धु निषाद उम्र 45 साल साकिन जमघट थाना बेरला एवं उनके सहयोगी आरोपी महेश निषाद पिता रामजी निषाद उम्र 20 साल साकिन सण्डी थाना व जिला बेमेतरा को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
उक्त अवैध शराब तस्कर सुरेश निषाद के विरूद्ध जिला बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजार – भाठापारा एवं आबकारी विभाग में करीबन दर्जन भर अपराध आबकारी एक्ट एवं बलात्कार तथा लूट के अपराध पंजीबद्ध है। आबकारी के दो प्रकरणों में भी इसे सजा हुई तथा बलात्कार एवं लूट के प्रकरणों में भी इसे सजा हुई है। थाना बेमेतरा में 01 स्थायी वारंट की तामिल कर इसकी गिरफ्तारी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि कंवल सिंह नेताम, प्र.आर. अशरफ खान, सायबर सेल प्र. आर. मोहित चेलक, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, संदीप साहू, पुरूषोत्तम कुम्भकार, रामसिंह ठाकुर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts