BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची राजस्थान, रुतुराज गायकवाड़ ने की दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी

आईपीएल 16 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान ने 32 रनों से जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर की पोज़ीशन हासिल कर ली…

चेन्नई (ए)। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में RR ने CSK को 32 रनों से हरा दिया. इस सीज़न राजस्थान ने चेन्नई को दूसरी बार हराया. इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चेन्नई की इस हार के बाद उनसे नंबर वन का ताज छिन गया है. वहीं, जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर पहुंच गई और चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर खिसक गई है. 

इस मैच से पहले चेन्नई की टीम 7 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और +0.662 नेट रनरेट के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद थी, लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स ने मैच जीतकर पहला स्थान अपने नाम कर लिया है. संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान अब 8 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और +0.939 नेट रनरेट के साथ पहले नंबर पर आ गई है. 

ये हैं प्वाइंट्स टेबल की टॉप-5 टीमें राजस्थान प्वाइंट्स टेबल की अव्वल नंबर की टीम बन गई है. वहीं गुजरात टाइटंस 7 में से 5 जीत दर्ज कर दूसरे नंबर पर मौजूद है. टीम के पास 10 प्वाइंट्स के साथ +0.580 नेट रनरेट भी मौजूद है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 8 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और +0.376 नेट रनरेट का साथ तीसरे, लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 जीत, 8 प्वाइंट्स और +0.547 नेट रनरेट के साथ चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 में से 4 जीत, 8 प्वाइंट्स और -0.139 नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. 

ऐसा है बाकी टीमों का हाल वहीं, पंजाब किंग्स 7 में से 4 जीत, 8 प्वाइंट्स और -0.162 नेट रनरेट के साथ छठे, कोलकाता नाइठ राइडर्स 8 में से 3 जीत, 6 प्वाइंट्स और -0.027 नेट रनरेट के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 में से 3 जीत, 6 प्वाइंट्स और -0.620 नेट रनरेट के साथ आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 2 जीत, 4 प्वाइंट्स और -0.725 नेट रनरेट के साथ नौवें और दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 2 जीत, 4 प्वाइंट्स और -0.961 नेट रनरेट के साथ 10वें यानी आखिरी नंबर पर मौजूद है. 

राजस्थान के रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने टूर्नामेंट में 1500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. रुतुराज ने कुल 44 पारियों में 1500 रनों का आंकड़ा छुआ. वहीं दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी आईपीएल की 44 पारियों में ही 1500 रनों का आंकड़ा छुआ था. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. 

वहीं अब तक टूर्नामेंट में सबसे तेज़ 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ शॉन मार्श के नाम दर्ज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में महज़ 36 पारियों में 1500 रनों का आंकड़ा छू लिया था. लिस्ट में वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल की 37 पारियों में 1500 रन बनाए थे. 

आईपीएल में सबसे तेज़ 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

शॉन मार्श- 36 पारियों में. 
क्रिस गेल- 37 पारियों में. 
माइक हसी- 40 पारियों में. 
रुतुराज गायकवाड़- 44 पारियों में.
सचिन तेंदुलकर- 44 पारियों में. 
शेन वाटसन- 44 पारियों में. 

अब तक ऐसा रहा रुतुराज गायकवाड़ का आईपीएल करियर रुतुराज ने अपना आईपीएल डेब्यू 2020 में किया था, जब से लेकर अब वो कुल 44 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 44 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 39.08 की औसत और 133.92 के स्ट्राइक रेट से कुल 1524 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं.       

Related Posts