BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 दिसम्बर को, 50 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक इवेन कार्गाे में 30 पदों एवं ए एस सिक्यूरिटी सर्विस में 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

जिले में 2,17,901.68 में. टन धान खरीदी, उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू: जिले में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप सुसंगत ढंग से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी चल रही है।

जिले के पंजीकृत 1,14,777 किसानों में से अब तक 47,523 किसानों से 2,17,901.68 में. टन खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गई है। 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों जहां धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 19,454 में. टन धान के उठाव के लिए टी.ओ. जारी किया गया है।

साथ ही परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। नगपुरा, भेड़सर, ओटेबंद, तेलीगुंडरा उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां लगी है। इसी प्रकार कस्टम मिलरों को 16,240 में. टन का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 14 उपार्जन केन्द्रों से 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Related Posts