आरोप है कि सफाई कर्मी 30 सितंबर की सुबह ओल्ड ट्रांजिट हाउस में प्रोफेसर की पत्नी की बाथरूम में नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान आरोपित अश्लील गतिविधि भी कर रहा था…
नईदिल्ली (ए)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक प्रोफेसर की पत्नी की नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी को कुछ एहसास हुआ तो अश्लील वीडियो बनाने का पता लगा। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद कर ली गई है। वहीं, वीडियो बनाने के बाद वह अश्लील हरकतें कर रहा था, तभी पुलिस ने उसने पकड़ लिया।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि प्रोफेसर की पत्नी की अश्लील वीडियो ओल्ड ट्राजिंट हाउस के बाथरूम में नहाते हुए 30 सितंबर को बनाई गई थी। प्रोफेसर की हाल ही में नियुक्ति हुई है। जेएनयू में ही राजीव पुत्र किशनलाल नाम का युवक अनुबंध के आधार पर सफाई कर्मचारी है।















