अपनी पुत्री के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिये साथ ही दोनो परिवार में पूर्व से रंजिश था, जिससे आक्रोशित होकर पिता एवं पुत्र मिलकर गुम इंसान विनोद यादव की डंडे एवं हाथ पैर से सिर गर्दन एवं पीठ में मारपीट किये, जिससे गुम इंसान विनोद यादव अचेत होकर जमीन में गिर गया…
बलरामपुर। दिनांक 18/12/2022 को प्रार्थी सोना यादव निवासी पीपरपान के द्वारा थाना सनावल उपस्थित आकर सूचना दिया कि इसका छोटा पुत्र विनोद यादव जो कि दिनांक 16/12/2022 की रात्रि से बिना बताए घर से कही चला गया है जिस पर थाना में गुम इंसान क्रमांक 08/2022 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक झा को निर्देशित किया गया। जिनके द्वारा थाना प्रभारी सनावल रजनीश सिंह एवं थाना प्रभारी त्रिकुण्डा सतीश सहारे, चौकी प्रभारी डिण्डो भागवत नायकर के नेतृत्व में टीम सहित शीघ्रता से जांच किया गया जो कि जांच के दौरान परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों से गुम इंसान की पतासाजी वास्ते पूछताछ किया गया एवं गुम इंसान के मोबाइल का सायबर सेल बलरामपुर से जानकारी प्राप्त किया गया जिस पर कई नंबरों के विश्लेषण के बाद यह पता चला कि गुम इंसान का गांव के ही एक मोबाइल नंबर पर अंतिम बार बात करना पाया गया।
जिस आधार पर मोबाइल धारक से पूछताछ किया गया। जिसमें उसके द्वारा अपने बयान में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश किया गया एवं अपने कथन में हर बार अलग बातें बताई गई जिससे संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिससे
खुलासा हुआ कि दिनांक 16/12/2022 को गुम इंसान विनोद यादव गांव के कपिल देव मरकाम की पुत्री से रात को मिलने
उसके घर गया था। इसी दौरान कपिलदेव व उसका बेटा विजय भरकाम गुम इसान विनोद यादव को अपनी पुत्री के साथ
संदिग्ध अवस्था में देख लिये साथ ही दोनो परिवार में पूर्व से रंजिश था। जिससे आक्रोशित होकर पिता एवं पुत्र मिलकर गुम
इंसान विनोद यादव की डंडे एवं हाथ पैर से सिर गर्दन एवं पीठ में मारपीट किये। जिससे गुम इंसान विनोद यादव अचेत होकर
जमीन में गिर गया।
जिसे मरा समझ कर आरोपियों के द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक विनोद यादव के हाथ एवं मुह को बांध कर रात को ही करीबन 12-01 बजे के बीच अपने घर से मोटर सायकल के बीच में बैठा कर चौकी डिण्डो क्षेत्र के ग्राम कुण्डपान के पास जंगल स्थित ठड़घटिया बांध में ले जाकर मृतक के शरीर में पत्थर बांध कर फेंक दिये। आरोपियों की निशादेही पर घटनास्थल से गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को बरामद कर मौके पर ही बिना नंबरी मर्ग कायम कर जांच में लिया गया एवं थाना सनावल में हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपियों की विधिवत् गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है। विवेचना दौरान यदि अन्य व्यक्ति भी घटना में संलिप्तता पायी जाती है तो उन्हें भी गिरफ्तार की जावेगी।
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), थाना पुलिस थाना सनावल, अपराध क्रमांक :- 59/2022, धारा 302.201.34 भा.द.वि.
गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. कपिलदेव मरकाम पिता स्व० चरकू सिंह उम्र 48 वर्ष
2. विजय मरकाम पिता कपिलदेव मरकाम उम्र 25 वर्ष
साकिनान पीपरपान थाना सनावल।
कार्यवाही में शामिल – स०उ०नि० राम मिलन मिश्रा, प्र०आर० मुकेश गुप्ता, प्र०आर० मंचन राम, प्र०आर० श्रीनाथ सिंह, आर० कृष्णा मरकाम, आर० राममूरत यादव।















