शख्स अपनी प्रेमिका को किस करते वक्त बहरा हो गया, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. डॉक्टरों ने इसके पीछे खास वजह भी बताई है…
नईदिल्ली (ए)। चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका किस करना बेहद महंगा पड़ गया. दरअसल, चीनी व्यक्ति को प्रेमिका को किस करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमिका को 10 मिनट तक किस करने के बाद बॉयफ्रेंड के सुनने की क्षमता ही खत्म हो गई।
मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, मामला बीते 22 अगस्त का है, जब कपल एक-दूसरे को किस कर रहे थे. तभी दावा है कि युवती के बॉयफ्रेंड को कान में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद से चीनी युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके कान के पर्दे में छेद हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ा चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक में डेट पर गया था, जहां यह घटना हुई।
डॉक्टरों ने बताई वजह डॉक्टर ने बताया, अधिक जोश के साथ किस करने पर इस तरह की दिक्क्तें आ सकती हैं. डॉक्टरों के अनुसार, तेज किस करने से शरीर में सिहरन पैदा होती है, जिससे कान के परदे पर खिंचाव पड़ता है. ऐसे में कान का पर्दा फट सकता है. चीनी युवक को डॉक्टरों ने बताया गया कि पूरी तरह ठीक होने में दो महीने लगेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, कपल लगभग 10 मिनट तक स्मूच करता रहा. इसी दौरान युवक के कान में अजीब-सी आवाज के साथ तेज दर्द उठा. फिर धीरे-धीरे उसे सुनाई देना बंद हो गया।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले 2008 में, दक्षिणी चीन की एक युवा महिला के साथ ऐसा हुआ था. जिसने किस करने के बाद सुनने की शक्ति खो दी थी. रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन में पिछले महीने घर पर टीवी देखते समय एक जोड़े की सुनने की शक्ति चली गई थी।















