BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रेमिका की हत्या कर ख़ुद आत्महत्या करने जा रहे आरोपी प्रेमी को पुलिस ने धरदबोचा

प्रेमिका द्वारा प्रेमी से संबंध नही रखने की बात पर हुए विवाद बना हत्या का कारण…प्रेमिका की हत्या कर ख़ुद आत्महत्या करने जा रहा था आरोपी ,पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़ लिया गया…

बिलासपुर। दिनांक 11.10.2024 को गीता सिंह ठाकुर ने यह सूचना दी कि उसके किरायदार नरेन्द्र सोनकर के कमरे के अंदर पलंग में लता सोनकर चित्त पड़ी है, गले में स्कार्फ़ बँधा है।

इस सूचना पर तखतपुर में अपराध कायम कर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर तत्काल घटनास्थल पहुचकर शव के आस-पास बारिकी के निरीक्षण किया गया।

भौतिक साक्ष्य के आधार पर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना पाये जाने से मामले से जुड़े व्यक्तियों से पुछताछ पर पाया गया की मृतिका लता सोनकर एवं उसका प्रेमी नरेंद्र सोनकर हमेशा उस किराये के मकान में आकर मिलते जुलते थे।

जिसके आधार पर संदेही नरेन्द्र उर्फ बौना सोनकर को कायमी के चंद घटो मे उसके सकुनत ठकुरीकापा थाना जरहागांव जिला मुंगेली मे जाकर पुछताछ किया गया जो मृतिका द्वारा संबंध विच्छेद की बात पर प्रेमी आरोपी द्वारा आवेश मे आकर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना बताया।

प्रेमिका की हत्या कर ख़ुद आत्महत्या करने जा रहा था जिसके पहले ही तखतपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।

हत्या जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने शाबाशी दी है।

नाम आरोपी- नरेन्द्र सोनकर उर्फ बौना पिता स्व. तिरजुगी सोनकर उम्र- 43 वर्ष निवासी ठकुरीकांपा थाना जरहागांव जिला मुंगेली।

Related Posts