BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

प्रेमिका की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

मुख्यमंत्री के कार्यालय ने एक वीडियो भी ट्वीट किया, वीडियो में दिख रहा है कि एक बुलडोजर से आरोपी पंकज त्रिपाठी के घर को तोड़ा जा रहा है…

रीवा (ए)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल को दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पूरे मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई की है. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आरोपी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने एक वीडियो भी ट्वीट किया. वीडियो में दिख रहा है कि एक बुलडोजर से आरोपी पंकज त्रिपाठी के घर को तोड़ा जा रहा है. CMO ने बताया कि घर को अवैध रूप से बने होने के कारण तोड़ा गया है।

‘लड़के ने लड़की को बुरी तरह से मारा’ इस पूरे मामले में रीवा के एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया, “पंकज त्रिपाठी नामक लड़का अपनी एक दोस्त को अपने गांव लेकर जा रहा था, इस दौरान उनका किसी बात पर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की को बुरी तरह से मारा. पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।”

तिवारी ने पुलिस को बताई विवाद की वजह: पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पंकज त्रिपाठी मऊगंज क्षेत्र के ढेरा गांव का रहने वाला है. तिवारी ने कहा कि पीड़िता और आरोपी के बीच संबंध थे और दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी. जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि युवती और युवक कहीं जा रहे हैं और युवती उस युवक से बार-बार शादी करने के लिए कह रही है. इतने में ही युवक को गुस्सा आ जाता है और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर देता है।

आरोपी पर IPC की धारा 151 के तहत केस दर्ज: इस पूरे मामले में एक और अहम बात सामने आई. पीड़िता घटना की जानकारी देने थाने आई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया. हालांकि, पुलिस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपी को आईपीसी की धारा 151 (सार्वजनिक शांति भंग करना) के तहत हिरासत में लिया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था. वहीं अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1607001377615777792?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607001377615777792%7Ctwgr%5E5802acb5d42b1a719affe912b273a55fb67c3ce3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fmadhya-pradesh-accused-pankaj-tripathi-arrested-house-broken-see-video-2291273

Related Posts