BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पीएम मोदी को लेकर किया था ये दावा

पीएम मोदी की मंदिर दर्शन यात्रा से संबंधित लिफाफा टिप्पणी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भेजा…

नईदिल्ली (ए)। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को गुरुवार को नोटिस भेज जवाब मांगा. आयोग ने प्रियंका गांधी से 30 अक्टूबर की शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने राजस्थान के दौसा में कहा था कि पीएम मोदी का मंदिर को दिए गए दान का लिफाफा खोला गया तो उसमें 21 सिर्फ रुपये मिले. इसको लेकर बीजेपी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत की थी. इसमें उनके भाषण का वीडियो भी शामिल किया गया था।

बीजेपी ने क्या शिकायत की थी?
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा था, “हमने चुनाव आयोग से कहा कि 20 अक्टूबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाषण के दौरान एक बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया.” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रियंका गांधी आचार संहिता से ऊपर हैं? धार्मिक भावनाओं से आप झूठ नहीं फैला सकते. धार्मिक भावनाओं से प्रचार भी नहीं किया जा सकता.

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने कहा था, ”आपने तो देखा ही होगा. मैंने टीवी पर देखा पता नहीं सच है कि नहीं. पीएम मोदी देवनारायण जी के मंदिर में शायद गए थे. उन्होंने लिफाफा डाला. मैंने टीवी पर देखा कि 6 महीने के बाद पीएम मोदी का दान किया गया लिफाफा खोला तो इसमें 21 रुपये मिले।

उन्होंने कहा, ”एक तरह से यही हो रहा है. देश में घोषणाएं मंच पर खड़े होकर कैसे-कैसे लिफाफे दिखाएं जा रहे हैं. आपको और जब आप उन लिफाफे को खोलते हैं तो चुनाव खत्म हो जाता हैं।”

Related Posts