BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रार्थी के माता-पिता की देख-रेख करने वाला नर्सिंग स्टॉफ निकला आरोपी, चोरी की सोने के जेवरात- सिक्के एवं नगदी रकम जप्त

प्रार्थी के घर में दिया था सोने चांदी के जेवरात/सिक्के एवं नगदी रकम सहित लाखो रूपये की चोरी की घटना को अंजाम, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 3,65,000/- रूपये…

रायपुर। प्रार्थी राम अवतार अग्रवाल ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चौबे कालोनी 28 नार्थ एवेनयु में रहता है तथा लोहा ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है। प्रार्थी अपने घर में कार्य करने हेतु तीन नौकरानी एवं वृद्ध माता-पिता के देख-रेख हेतु दो नर्सिंग स्टॉफ रखा था। दिनांक 22.03.2023 को प्रार्थी की माता आलमारी से कुछ सामान निकाल कर चाबी आलमारी में ही भुल गई थी। दिनांक 03.04.2023 को प्रार्थी की माता के द्वारा आलमारी चेक करने पर पता चला कि आलमारी में रखे सोने के जेवरात/सिक्के एवं नगदी रकम आलमारी में नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के अलमारी में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी द्वारा अपने घर में कार्य करने वाले कर्मचारियों पर संदेह व्यक्त किया गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 101/23 धारा 381 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक को अज्ञात आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके माता-पिता सहित घर में काम करने वाले नौकरो एवं नर्सिंग स्टॉफ से पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। घर में काम करने वाले नौकरो एवं नर्सिंग स्टॉफ से पृथक-पृथक पूछताछ कर उनका बयान लिया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान प्रार्थी के माता-पिता की देख-रेख करने वाले नर्सिंग स्टॉफ तामेश्वर साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तामेश्वर साहू से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता नही होना बताकर लगातार टीम को गुमराह कर रहा था, जिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अंततः चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आलमारी में चाबी लगा था इसी दौरान उसने मौका पाकर सोने के जेवरात/सिक्के एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात/सिक्के एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 3,65,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – तामेश्वर साहू पिता महेश राम साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी जिला बलौदाबाजार हाल पता- अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक नितेश ठाकुर थाना प्रभारी आजाद चौक, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. नोहर देशमुख, आर. अभिषेक सिंह, विजय पटेल, धनंजय गोस्वामी, वीरेन्द्र बहादुर तथा थाना आजाद चौक से उपनिरीक्षक गुलाब सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Posts