BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्राणाहुति के माध्यम से ध्यान की कार्यशाला का आयोजन, 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने लिया लाभ

अंबिकापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल निर्देश पर पुलिस लाईन अम्बिकापुर में तीन दिवसीय कार्यशाला हार्टफुलनेस संस्था के द्वारा निःशुल्क प्राणाहुति के माध्यम से ध्यान की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25.05.2025 से प्रारंभ की गई है जो दिनांक 27.05.2025 तक चलेगी। इस आयोजित कार्यशाला में पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थित हो रहे हैं।

अभी तक करीब 200 अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कार्यशाला का लाभ ले चुके हैँ। यह संस्था विश्व के लगभग 170 देशो में कार्य कर रही है, जिसमें प्राणाहुति के माध्यम से निःशुल्क ध्यान सिखाया व कराया जाता है। इसका विश्व मुख्यालय हैदराबाद (आन्ध्रप्रदेश) में रान्हा शांतिवनम में स्थित है।

संस्था के कार्यकर्ता व प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह एवं धर्मराज शर्मा के द्वारा बताया गया कि ध्यान एक अभ्यास है जिसमें मानसिक और शारीरिक तकनीकों के संयोजन का उपयोग करके अपने मन को केन्द्रीत या साफ किया जाता है। आप जिस तरह का ध्यान चुनते हैं, उसके आधार पर आप आराम करने, चिंता और तनाव को कम करने और बहुत कुछ करने के लिए ध्यान कर सकते हैं।

हार्टफुलनेस मेडिटेशन की सहायता से हम दैनिक जीवन के तनाव को दूर कर सरल और सहज तरीके मानव उर्जा को संरक्षित कर सही दिशा में इसका उपयोग किया जा सकता है। उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राणाहुति, मेडिटेशन इत्यादि के बारे में जरूरी एवं आवश्यक जानकारियों को विस्तृत रूप से साझा किया है।

Related Posts