रायगढ़। थाना कोतरा रोड के ग्राम आरसीपाली में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर ने जन चौपाल लगाया कर ग्रामीणों को हो रहे सायबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए, ग्रामीणों को यातायात नियम की भी जानकारी दी गई।
आईपीएस पुष्कर ने ग्रामीणों को महिला और बच्चों से संबंधित अपराधो के बारे में भी ग्रामीणों को वृस्तित जानकारी देते हुए इन अपराधो से बचने के उपाय भी बताए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और थाना स्टॉफ मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर ने कैरियर गाईडेंस सेमीनार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को मोटिवेट किया और कहा कि कई बार कुछ प्रतिभागी मिक्स तैयारी करते हैं। यानि वो केवल पढ़ते रहते हैं। उन्हें ये नहीं पता होता है कि आखिर उनकी तैयारी किस परीक्षा को लेकर है। आप ऐसी गलती कतई ना करें। क्योंकि हर परीक्षा अपने आप में अलग होती है। इसलिए जिसमें आप बेस्ट दे सकते है उस विषय का चुनाव करें। ताकि उस मुकाम तक पहुंचने में आपको सफलता मिल सके।










