BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रशिक्षु आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता ने दुर्ग जिला किया ज्वाइन, IRS के पद पर नागपुर में दे चुके है सेवाएं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 17 फरवरी 2023 को आदेश जारी कर 7 परिवीक्षाधीन आईपीएस को व्यावहारिक प्रक्षिक्षण हेतु अलग अलग जिलों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था। इन सभी 07 आईपीएस को ट्रेनिंग के उस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को मेंटर तथा पुलिस अधीक्षक को ट्रेनर एसपी बनाया गया है।

जारी आदेशानुसार आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता को ट्रेनी जिला दुर्ग मिला। सोमवार 03 अप्रैल को प्रशिक्षु आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता ने दुर्ग जिला में आमद दी।

ज्ञात हो कि आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता 2020 बैच के आईपीएस अफसर है। ये छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला से है। इनकी स्कूली शिक्षा सूरजपुर में ही पूरी हुई। वर्ष 2014 में इन्होंने बीएचयू से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी किया।

आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता आईपीएस बनने के पूर्व में 179 रैंक के साथ वर्ष 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर इंडियन रिवेन्यू सर्विस (आईआरएस) के लिए चयनित हुई और वर्ष 2019 -20 तक नागपुर में अपनी सेवाएं दी। इन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और वर्ष 2019 में अपने पाचवे प्रयास में 162वें रैंक के साथ आईपीएस के लिए चयनित हुए।

Related Posts