BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम से अपने निवास पर की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने उनसे फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, खासकर देश भर की लड़कियों के लिए। उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की और फिट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनसे अपने स्कूलों में जाकर वहां के युवाओं को प्रेरित करने का भी आग्रह किया…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम की मेजबानी की। पीएम ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और टूर्नामेंट में लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद उनकी शानदार वापसी की तारीफ की।फॉर्मल ड्रेस पहने हुए खिलाड़ी गर्व से वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर PM के घर में दाखिल हुए। कैप्टन हरमनप्रीत कौर टीम को लीड की, उनके पीछे बाकी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ रहे, वेन्यू के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किए गए थे।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। यह भारतीय महिला टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी है। ट्रॉफी जीतने के बाद हरमन ब्रिगेड मंगलवार को पीएम मोदी से मिलने के लिए दिल्ली आई था। बुधवार शाम को टीम प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंची। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सम्मान समारोह के लिए अपनी ऑफिशियल फॉर्मल ड्रेस में पीएम के घर आई।

हरमनप्रीत ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि वह हमेशा वर्तमान में कैसे रहते हैं। जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके जीवन का हिस्सा और आदत बन गया है। प्रधानमंत्री ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन देओल के मशहूर कैच को भी याद किया, जिसके बारे में उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। प्रधानमंत्री ने साथ ही जिक्र किया कि कैसे हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद गेंद पॉकेट में डाल ली। कप्तान ने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि गेंद उनके पास आई और उन्होंने उसे अपने पास रख लिया।

प्रधानमंत्री ने अमनजोत कौर के मशहूर कैच के बारे में भी चर्चा की, जो उन्होंने कई बार फंबल करने के बाद लिया था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा फंबल है जिसे देखना उन्हें पसंद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कैच करते समय आपको गेंद दिख रही होगी, लेकिन कैच के बाद आपको ट्रॉफी दिख रही होगी। क्रांति गौड़ ने बताया कि कैसे उनके भाई प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिसपर प्रधानमंत्री ने तुरंत उनसे मिलने का खुला निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने उनसे फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, खासकर देश भर की लड़कियों के लिए। उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की और फिट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनसे अपने स्कूलों में जाकर वहां के युवाओं को प्रेरित करने का भी आग्रह किया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी और चार्टर्ड विमानों के लिये बनाये गए विशेष विमानन टर्मिनल (जीए) पर केवल पत्रकारों का एक समूह मौजूद था क्योंकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण आम जनता को प्रवेश की अनुमति नहीं थी. स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड उड़ान (एस5 8328) से टीम मुंबई से दिल्ली पहुंची. बेंगलुरू स्थित इस एयरलाइन ने महिला विश्व कप के दौरान प्रतिभागी टीमों के लिये कई चार्टर्ड उड़ानें संचालित की थी।

विश्व कप में ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद यहां पहुंची भारतीय टीम की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये गए हैं. दिल्ली पहुंचने के बाद टीम होटल रवाना हुई, प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद खिलाड़ी अपने अपने शहर चले गए। शेफाली वर्मा लौटेंगी, जिन्हें नगालैंड में अंतर जोन टी20 टूर्नामेंट में उत्तरी क्षेत्र की टीम की कमान संभालनी है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व कप विजेता भारतीय टीम को सम्मानित किया। यह समारोह उनके आधिकारिक निवास पर आयोजित की गई थी।

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. ऋषभ पंत की वापसी हुई है. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और एन जदगीशन को बाहर होने पड़ा है. वहीं आकाश दीप की वापसी हुई है।

 

Related Posts