BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से की मुलाकात, बताया ‘टैलेंट का पावरहाउस’

पीएम मोदी हाल ही में तेलंगाना दौरे के दौरान वारंगल पहुंचे थे, जहां उन्होंने 6100 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने तेलंगाना दौरे के दौरान वारंगल में ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से मुलाकात की. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑटिस्टिक गायक की जमकर तारीफ की. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने वेंकट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेंकट प्रतिभा का पावरहाउस हैं और मैं उनके धैर्य को सलाम करता हूं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कामिसेट्टी वेंकट टैलेंट और युवा ऊर्जा का पावरहाउस हैं. वेंकट ने अपने ऑटिज्म को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और गायन में लगे रहे. वेंकट ने नाटू-नाटू गाया और डांस भी किया. मैं उनके धैर्य को सलाम करता हूं।

क्या होता है ऑटिज्म? दरअसल, कामिसेट्टी वेंकट ऑटिज्म से पीड़ित है. ऑटिज्म एक प्रकार का विकार होता है जो कि दिव्यांगता माना जाता है, बीमारी नहीं.. ऑटिज्म बचपन से शुरू होता है और जीवन के अंत तक रहता है. वहीं ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट ने पीएम मोदी से मिलने के बाद नाटू-नाटू गाना गाया और डांस भी किया, जिसे देखकर पीएम मोदी काफी प्रसन्न हुए और वेंकट की जमकर तारीफ की।

पीएम मोदी ने 6,100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी पीएम मोदी शनिवार को अपने तेलंगाना दौरे पर थे, जहां पीएम ने वारंगल में 6,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, आज जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें भी तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है. ऐसे में जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आ रही है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं।

Related Posts