BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार एक साथ करेंगे हेलीकॉप्टर की सवारी, SPG के स्नाइपर ने संभाला मोर्चा, ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर लगा प्रतिबंध

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है साथ ही केंद्रीय एजेंसियां भी सुरक्षा के मद्देनजर अब रायपुर में डेरा डाल चुकी है। सुरक्षा में करीब 1500 पुलिस बल तैनात किए गए है। एसपीजी की टीम भी कमान संभाल चुकी है, 6 स्नाइपर भी रायपुर पहुंच गए है। वही सभा स्थल के आस पास वॉच टॉवर बनाया जा रहा है। पीएम मोदी की सुरक्षा 8 लेयर में रहेगी, उसकी शुरुआती दो लेयर एसपीजी के हाथो में होगा।

यह पहला ऐसा अवसर होगा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक साथ हेलीकॉप्टर में सवार होंगे। 7 जुलाई को प्रस्तावित रायपुर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के आगमन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री की अगुवानी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार विमानतल से प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से साइंस कॉलेज मैदान के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान भूपेश बघेल प्रधानमंत्री के साथ हेलीकाप्टर में सवार होकर साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस
सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक यह पहला
अवसर होगा जब दोनों नेता एक साथ हेलीकॉप्टर की
सवारी करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री इससे पहले भी कुछ
अवसरों पर छत्तीसगढ़ आए हैं। लेकिन यह संयोग कभी नहीं बना कि दोनों एक साथ सवारी करे।

लगभग 1500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण करने के साथ साथ पुलिसकर्मियों (अधिकारी भी शामिल ) को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 3 से 4 डीआईजी, 10 एसपी, 18 एडिशनल एसपी, 45 डीएसपी, 80 इंस्पेक्टर, 130 एसआई और एएसआई शामिल हैं। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। पीएचक्यू ने विशेष रुप से रायपुर और इसके पड़ोसी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है।

आवश्यक सूचना…रायपुर पुलिस ने कहा है कि दिनाँक 07.07.23 को साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले लोग कोई भी थैला एवं अनावश्यक सामान लेकर ना आये और यदि ऐसा कोई सामान रखें हो तो उसे अपने वाहन में ही छोड़ दें अन्यथा कार्यक्रम स्थल के गेट से सामान के साथ प्रवेश नही दिया जावेगा साथ ही ध्यान रखें कि कोई ज्वलनशील वस्तु ( माचिस, लाइटर आदि ) लेकर ना आये।

ऐसा रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रायपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे, एयरपोर्ट पीएम सीधा साइंस कालेज मैदान पहुंचेंगे। 10 बजकर 35 मिनट पर युनिवर्सिटी ग्राउंड में बन रहे टेंप्रेरी हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी 10:45 बजे से 11:20 बजे तक छत्तीसगढ़ को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। छत्तीसगढ़ पीएम मोदी विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सुबह 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी हेलीपेड रवाना होंगे और वहां से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Posts