नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 08 अप्रैल की सुबह नईदिल्ली स्थित AIIMS पहुंचकर COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने 01 मार्च को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज़ ली थी और देश की जनता से अपील की थी की अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगाये।














