2022-23: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित सासंद खेल महाकुंभ 2022-23 का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित सासंद खेल महाकुंभ 2022-23 का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है. श्रम और साधना, तप और त्याग की धरती है. एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना और तपस्या है जिसमें वो अपने आप को तपाता है. सफल खिलाड़ी का फोकस भी सटीक होता है. तब जाकर वो एक के बाद एक नए पड़ाव पर विजय और सिद्धि हासिल करता है।
पीएम ने कहा कि मैं काशी से सांसद हूं. वहां भी इस तरह के खेल आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है. कई जगहों पर इस तरह के खेल महाकुंभ का आयोजन कर नई पीढ़ी के भविष्य निर्माण का काम हो रहा है. खिलाड़ियों को नई उड़ान का अवसर मिल रहा है।
2500 से अधिक एथलीटों को हम महीने… – पीएम मोदी पीएम बोले, खेलो इंडिया अभियान के तहत सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दे रही है. 2500 से अधिक एथलीटों को खेलो इंडिया अभियान के तहत हर महिने 50,000 रुपए से अधिक दिए जा रहे हैं. ओलंपिक में जाने वाले करीब 500 खिलाड़ियों को TOPS से मदद मिल रही है।
अच्छा प्रदर्शन करने वालों को… पीएम मोदी पीएम आगे बोले, मुझे बताया गया है कि भारत के करीब-करीब 200 सांसदों ने अपने यहां इसी तरह MP खेल स्पर्धा आयोजित की है जिसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया है. सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण सेंटर पर आगे के प्रशिक्षण के लिए चुना जा रहा है।
बड़ी संख्या में बेटियां ले रही भाग- पीएम मोदी पीएम ने कहा, सांसद खेल महाकुंभ की एक और विशेषता है कि इसमें हमारी बेटियां बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं. मुझे विश्वास है कि बस्ती, पूर्वांचल, यूपी और देश की बेटियां इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाएंगी।
https://twitter.com/ANI/status/1615624880745246721?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615624880745246721%7Ctwgr%5E4898c5e418ac113fc6d3e75c7d2bf6e2d3f9480b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fpm-modi-inaugurated-the-second-phase-of-saansad-khel-mahakumbh-said-new-opportunity-for-sportspersons-2311152















