BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- गुजरात चुनाव में हम पुराने सारे रिकॅार्ड तोड़ेंगे, गुजरात का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला है

पीएम मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे, इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें।

सोमनाथ में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बारे के गुजरात चुनाव में हम पुराने सारे रिकॅार्ड तोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि गुजरात का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला है. गुजरात के बारे में बहुत कुछ कहा जाता था. लोग कहते थे कि गुजरात कुछ नहीं कर सकता है, कोई प्रगति नहीं नहीं कर सकता है. इस सभी धारणाओं पर गुजरात की सरकार ने विराम लगा दिया है।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप से अपील है हर पोलिंग बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाएं. उन्होंने कहा कि गुजरात ने विकास किया है. सरकार ने एक के बाद एक इस तरह की कई योजनाएं चलाई कि पर्यटन विभाग में गुजरात आज आगे बढ़ा है. साथ ही शिक्षा विभाग भी आगे बढ़ा है. राज्य के विकास के लिए कई विकास की योजनाएं शुरू की गई है. जिससे गुजरात विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचा है. उन्होंने कहा कि किसानों को हमने आगे बढ़ाया. हमें राज्य में सेवा का फिर मौका दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए बेहद गंभीरता के साथ काम किया है. हम आगे भी गुजरात के विकास के लिए काम करना चाहते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज गुजरात का तट फलफूल रहा है. गुजरात के बंदरगाह हिन्दुस्तान की समृद्धि का द्वार बन गए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि सौराष्ट्र में चुनाव में यह मेरी पहली रैली है और वह भी सोमनाथ दादा की पावन भूमि पर. कच्छ का मरुस्थल हमारे लिए समस्या लगता था, हमने कच्छ के इस मरुस्थल को बदलकर गुजरात का तोरण बना दिया।

 

 

Related Posts