प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल और विवेक अग्निहोत्री ने मुलाकात की, इस दौरान उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी भी थी….
नईदिल्ली (ए)। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) 11 मार्च को को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावडी, अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज एक्टर्स ने अहम रोल निभाया हैं. मूवी की तारीफ हर तरफ हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले विवेक अग्निहोत्री- दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल और विवेक अग्निहोत्री ने मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी भी थी. अभिषेक ने अपने ट्विटर पर कुछ तसवीरें भी शेयर की. फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
नरेंद्र मोदी ने फिल्म की तारीफ की- अभिषेक अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला. कश्मीर फाइल्स पर उनकी तारीफ ने इस मुलाकात को और भी स्पेशल बना दिया है. हम कभी भी एक फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए इतने गर्वित नहीं हुए हैं. धन्यवाद मोदी जी.’ बता दें कि इस फिल्म को को IMDb पर 10/10 रेटिंग मिली है।
हरियाणा में हुई टैक्स फ्री- हरियाणा और मध्य प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री कर दिया गया है. हरियाणा सरकार ने प्रदेश में छह महीने के लिए फिल्म को करमुक्त कर दिया है. विवेक अग्निहोत्री ने धन्यवाद देते हुए लिखा था, बहुत आभार माननीय मनोहर लाल खट्टर जी. वहीं, फिल्म में अनुपम खेर की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
It was a pleasure to meet our Hon’ble Prime Minister Shri. Narendra Modi Ji.
What makes it more special is his appreciation and noble words about #TheKashmirFiles.
We've never been prouder to produce a film.
Thank you Modi Ji 🙏 @narendramodi @vivekagnihotri #ModiBlessedTKF 🛶 pic.twitter.com/H91njQM479— Abhishek Agarwal 🇮🇳 (@AbhishekOfficl) March 12, 2022
कपिल शर्मा ने कही थी ये बात- हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने कपिल शर्मा से सवाल किया कि क्या वो कश्मीर फाइल्स को प्रमोट करने से घबरा गए हैं? इस पर कॉमेडी किंग ने कहा था, यह सच नहीं है राठौर साहब आपने पूछा इसलिए बता दिया, बाक़ी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको explanation देने का क्या फ़ायदा. एक अनुभवी सोशल मीडिया उपयोगकर्ता के रूप में बस एक सुझाव-आज के सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी एकतरफा कहानी पर विश्वास न करें।















