पीएम मोदी शनिवार और रविवार को तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। वह आज सुबह करीब 11 बजे तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह यहां विभिन्न विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दिनों तक तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का विभिन्न मंदिरों का दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले हो रहा है, जिसमें उनके और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वह आज सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह वहां मंदिर में विभिन्न विद्वानों को कंबा रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब दो बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वह ‘श्री रामायण पारायण’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम यहां पर भजन संध्या में भी भाग लेंगे, जहां शाम को मंदिर परिसर में भक्ति गीत गाए जाएंगे।














