रायपुर। छत्तीसगढ़ को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है और अब जल्द ही कैबिनेट का भी गठन कर दिया जाएगा. इसका छत्तीसगढ़ की जनता समेत नेताओं को भी बेसब्री से इंतजार है. बीजेपी ने आदीवासी चेहरे विष्णुदेव साय को सीएम बनाकर 2024 के लिए भी छत्तीसगढ़ को साधने की कोशिश की है. आज बुधवार 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मेदान में दोपहर 2.00 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आोजन है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे से शाम 5.25 तक रहेंगे राजधानी रायपुर में: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपरान्ह 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
श्री मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4.50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 5.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।















