BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोट डालने की अपील की: आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. नारायणपुर से बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप ने भानपुरी विधानसभा सीट पर बने पोलिंग पूथ पर अपना वोट डाला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी हलचल के बीच आज भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सूरजपुर जिले में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरजपुर दौरे के दौरान दतिमा के जंबूरी मैदान में अयोजित भाजपा के कार्यक्रम में आमसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से 10 बजकर 45 मिनट में दतिमा हेलीपेड पहुंचेंगे. 10 बजकर 55 मिनट में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 11 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद 11 बजकर 55 मिनट में मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी ने की वोटर्स से वोट डालने की अपील: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ और मिजोरम के वोटर्स से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने छत्तीसगढ़ के वोटर्स के लिए कहा, ‘छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें. इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई।’

मिजोरम के वोटर्स के लिए पीएम ने कहा, ‘मैं मिजोरम के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं. मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें।’

पहले चरण में छत्तीसगढ में 40 लाख वोटर्स करेंगे मतदान छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है. 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 20 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में 5304 पोलिंग स्टेशन पर 40 लाख मतदाता वोट डालने वाले हैं।

Related Posts