वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड 100 करोड़ पूरा होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं।
नईदिल्ली (ए)। कोरोना वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड 100 करोड़ डोज गुरुवार को पूरा होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से यह जानकारी दी गई है. पीएम मोदी की तरफ से लगातार देश के लोगों को वैक्सीन लगाने की जनता से अपील की जा रही थी. रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का कीर्तिमान बनाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि देश ने इतिहास रचा है. हालांकि, उनके संबोधन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है क्या पीएम मोदी का यह संबोधन बच्चों की वैक्सीन को लेकर हो सकता है, क्योंकि बच्चों की जो वैक्सीन आने वाली है उसका उसे एक्सपर्ट कमेटी की तरफ से डीजीसीए को सिफारिश की जा चुकी है. ऐसे में इसे किसी भी समय इस्तेमाल की इजाजत दी जा सकती है।
पीएम नरेंद्र मोदी वैक्सिनेशन समेत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर भी चर्चा कर सकते हैं. 30 नवंबर तक फ्री में गरीबों को अन्न देने की स्कीम को आगे बढ़ाया जा सकता. इसके अलावा, देश के अलग अलग हिस्से में आई बाढ़ और तबाही पर भी देश को प्रधानमंत्री संबोधित कर सकते हैं. उत्तराखंड में आई भारी बाढ़ के लिए पैकेज की घोषणा भी हो सकती है।
पेट्रोल डीज़ल के दामों में कटौती को लेकर भी प्रधानमंत्री देश को संबोधित कर सकते हैं. हाल ही में ख़बर आयी थी कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम कर सकती हैं. इसके अलावा, देश के सामने इस वक्त कई तरह के मुद्दे हैं. कश्मीर में आतंकी गतिविधियां जारी है और पिछले 12 दिनों से एनकाउंटर जारी है।
PM @narendramodi will address the nation at 10 AM today.
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2021
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान से जुड़ा संबोधन हो सकता है. लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगी. जिस तरह से कश्मीर में आतंकी गतिविधियां हाल में हुई है, उसको लेकर सरकार लगातार चिंता में है. गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर को कश्मीर का दौरा करने वाले हैं. इससे पहले आर्मी चीफ एम.एम. नरवणे ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया था।















