पीएम मोदी 30 अक्टूबर से 2 दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. मेहसाणा में करीब 5,800 करोड़ रुपए के रेल, सड़क, पेयजल व सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे. 30 अक्टूबर को सुबह तकरीबन 10:30 बजे वह अंबाजी मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे मेहसाणा में कई विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 31 अक्टूबर को सुबह लगभग 8 बजे वे केवड़िया जाएंगे और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जहां राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. पीएम मोदी केवड़िया में भी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
पीएमओ की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री मेहसाणा में लगभग 5,800 करोड़ रुपये की रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
‘राष्ट्र को समर्पित होंगी होंगी यह खास परियोजनाएं’ पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का न्यू भांडू-न्यू साणंद (एन) खंड, वीरमगाम-सामाखियाली रेल लाइन का दोहरीकरण, कटोसन रोड-बेचराजी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल साइडिंग) रेल परियोजना, मेहसाणा और गांधीनगर जिले के विजापुर तालुका और मनसा तालुका की विभिन्न ग्राम झीलों की रिचार्ज प्रक्रिया परियोजना, मेहसाणा जिले में साबरमती नदी पर वलसाना बैराज, बनासकांठा में पालनपुर पेयजल की व्यवस्था के लिए दो योजनाएं और धरोई बांध आधारित पालनपुर जीवन रेखा परियोजना – प्रमुख कार्य (एचडब्ल्यू) और 80 न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) क्षमता का जल उपचार संयंत्र आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
प्रधानमंत्री महिसागर जिले के संतरामपुर तालुका में सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने की परियोजना, साबरकांठा केनरोदा-देहगाम-हरसोल-धनसुरा रोडकाचौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण,गांधीनगर जिले में कलोल नगरपालिका सीवेज और सेप्टेज प्रबंधन के लिए परियोजना,सिद्धपुर (पाटन), पालनपुर (बनासकांठा)बयाद (अरावली) और वडनगर (मेहसाणा) में सीवेज संयंत्रों के लिए प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे।
‘पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का अवलोकन करेंगे पीएम मोदी’ प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनको को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का अवलोकन भी करेंगे जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस की विभिन्न टुकड़ियां शामिल होंगी।
परेड के मुख्य आकर्षणों में अन्य विशेषताओं के अतिरिक्त केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सभी महिला बाइकर्स की ओर से डेयरडेविल शो, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महिला पाइप बैंड, गुजरात महिला पुलिस की तरफ से कोरियोग्राफ किया गया विशेष कार्यक्रम, विशेष एनसीसी शो, स्कूल बैंड प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना का फ्लाई पास्ट, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत गांवों के आर्थिक परिदृश्य का प्रदर्शन भी शामिल है।
केवड़िया में 160 करोड़ लागत के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी केवड़िया में 160 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में एकता नगर से अहमदाबाद तक हेरिटेज ट्रेन, नर्मदा आरती लाइव के लिए परियोजना, कमलम् पार्क, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के भीतर एक पैदल मार्ग, 30 नई ई-बसें, 210 ई-साइकिलें और कई गोल्फ कार्ट, एकता नगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क और गुजरात राज्य सहकारी बैंक का ‘सहकार भवन’ से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री केवड़िया में ट्रॉमा सेंटर और एक सौर पैनल के साथ उप-जिला अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे।
98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को करेंगे संबोधित प्रधानमंत्री आरंभ 5.0 के समापन पर 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे. आरंभ का 5वां संस्करण ‘हार्नेसिंग द पावर ऑफ डिसरप्शन’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है. यह उन व्यवधानों को रेखांकित करने का एक प्रयास है जो वर्तमान और भविष्य को नया आकार देते हैं. ‘मैं नहीं हम’ थीम वाले 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स में भारत की 16 और भूटान की 3 सिविल सेवाओं से 560 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं।















