BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिर्डी साईं मंदिर में पूजा अर्चना की: कतार परिसर का किया उद्घाटन, इसकी आधारशिला पीएम मोदी ने 2018 में रखी थी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शिर्डी साईं मंदिर में पूजा अर्चना की है. यहां उन्होंने कतार परिसर का उद्घाटन किया है जिसका शिलान्यास 2018 में पीएम ने ख़ुद किया था…

शिर्डी (ए)। पांच सालों के बाद महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार (26 अक्टूबर) को सूबे के मशहूर शिर्डी साईं मंदिर में पूजा अर्चना की है. मंदिर परिसर में उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के अलावा सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नविस भी मौजूद रहे. उन्होंने मंदिर में बने कतार परिसर का उद्घाटन किया है. इसकी आधारशिला भी पीएम मोदी ने वर्ष 2018 में रखी थी।

महाराष्ट्र के अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी को 7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों  की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री दफ्तर (पीएमओ) के मुताबिक साईं मंदिर में कतार परिसर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और इससे सटी एक नहर नेटवर्क को भी देश को समर्पित करेंगे. 85 किलोमीटर लंबी नहर नेटवर्क का फायदा सात तहसीलों के 182 गांव को मिलेगा. इसमें अहमदनगर जिले की छह तहसील और नासिक जिले की एक तहसील शामिल है।

लंबे समय के अंतराल के बाद महाराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के किसानों के लिए भी विशेष पहल की है. वह ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे. इसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे महाराष्ट्र के 86 लाख से अधिक किसानों को हर साल 6000 रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।

इसके अलावा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान कार्ड का वितरण भी पीएम लाभार्थियों के बीच करेंगे.गोवा में करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन इसके बाद शाम के समय वह गोवा में 37 वे राष्ट्र मंडल खेलों का उद्घाटन भी करेंगे।

गोवा में करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन इसके बाद शाम के समय वह गोवा में 37 वे राष्ट्र मंडल खेलों का उद्घाटन भी करेंगे. यहां मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे एथलीट्स को भी पीएम संबोधित करेंगे. यह पहला मौका है जब गोवा में राष्ट्रमंडल खेल हो रहे हैं. आज से शुरू होने के बाद नौ नवम्बर तक चलने वाले इन गेम्स में देश के 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेंगे. 43 से ज्यादा खेलों में प्रतिद्वंदिता होनी है।

 

Related Posts