पीएम मोदी को उपहार में मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी जारी है। लोकप्रिय वस्तुओं में राम दरबार की मूर्ति के साथ-साथ पश्चिमी एशिया के ऐतिहासिक शहर येरुशलम से जुड़ी स्मारिका भी शामिल है। कुल 912 उपहारों की ई-नीलामी कराई जा रही है…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उपहार में मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी जारी है। लोकप्रिय वस्तुओं में राम दरबार की मूर्ति के साथ-साथ पश्चिमी एशिया के ऐतिहासिक शहर येरुशलम से जुड़ी स्मारिका भी शामिल है। कुल 912 उपहारों की ई-नीलामी कराई जा रही है।
31 अक्तूबर तक जारी रहेगी नीलामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के बारे में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि 2 अक्तूबर से शुरू हुई ई-नीलामी 31 अक्तूबर तक चलेगी। कुल 912 वस्तुओं को नीलामी के लिए रखा गया है। प्रमुख वस्तुओं में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का मॉडल, कामधेनु और येरुशलम की स्मारिका शामिल हैं।
कौन से उपहारों की सबसे अधिक मांग
संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में उपहार में मिली वस्तुओं का सांस्कृतिक महत्व बताया। उन्होंने आम लोगों से आगे आने और इसमें भाग लेने का आग्रह किया। लेखी ने इस बात पर जोर दिया कि राम दरबार की मूर्ति, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का मॉडल, कामधेनु और येरूशलम की स्मारिका, इस नीलामी में सबसे लोकप्रिय वस्तु बनकर उभरी हैं। बड़ी संख्या में लोग बोली लगा रहे हैं।















