भिलाई। रविवार 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 78वें “मन की बात” कार्यक्रम में बढ़ते कोरोना के मामले और तेजी से चल रहे टीकाकरण को लेकर लोगों को उत्साहित किया। पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अतुल पर्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस कुशलता के साथ लोगों को जागरूक किया व टीकाकरण का महत्व बताया उसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने मन की बात पर पुनः लोगों को आग्रह किया कि कोरोना वायरस के लिए दो गज दूरी, मास्क से जुड़े नियम और वैक्सीन के महत्व को बताया। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का जो उत्साहवर्धन किया उससे यह प्रतीत होता है कि भारत ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण पर बात करते हुए कहा कि बादल जब बरसते हैं तो केवल हमारे लिए ही नहीं बरसते बल्कि बादल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बरसते हैं।
बारिश का पानी जमीन में जाकर इकट्ठा भी होता है जमीन के जलस्तर को सुधारता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीके की सुरक्षा देश के हर नागरिक को मिले, हमें लगातार प्रयास करते रहना है। कई जगहों पर वैक्सीनेशन को लेकर झिझक है जिसे खत्म करने के लिए कई संगठन के लोग आगे आए हैं और सब मिलकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।















