पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन का भी उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने धौलाकुआं ने द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो तक मेट्रो में यात्रा की…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को ‘यशोभूमि’ की सौगात दी है. दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटरों में से एक 2020 एकड़ में फैली यशोभूमि के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका पहुंचे.इस दौरान उन्होंने परिसर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और कामगारों, मूर्तिकारों और शिल्पकारों से बातचीत की.कारीगरों के स्टॉल में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
बता दें कि यशोभूमि का पहला फेज बनकर तैयार हो गया है और आगे का का चल रहा है. जब यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 11 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी. इसका मुख्य सभागार 73 हजार वर्ग मीटर में बना हुआ है. साथ ही अनोखी पंखुड़ी वाला अनोखा वॉलरूम भी बना हुआ है।
यशोभूमि प्रोजेक्ट 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बनाया जा रहा है. वहीं बना हुआ क्षेत्र 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक होगा. यह सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर और एक्सपो सेंटर होगा. इसमें बैठकें, सम्मेलन और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी. 73 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जगह में बने कन्वेंशन सेंटर में मेन हॉल, ग्रैंड बॉलरूम समेत 15 कन्वेंशन रूम और 13 मीटिंग रूम शामिल हैं. जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो इस कन्वेंशन सेंटर में एक साथ 11,000 लोग आसानी से बैठ सकेंगे।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi dedicates to the nation, the Phase 1 of India International Convention and Expo Centre (IICC), called ‘YashoBhoomi’, at Dwarka. pic.twitter.com/inNBeN3SvJ
— ANI (@ANI) September 17, 2023
कन्वेंशन सेंटर मुख्य सभागार का पूर्ण हॉल है. इसमें एक साथ 6 हजार मेहमानों के बैठके की क्षमता है. यह ऑडिटोरियम में बैठने के नए और ऑटोमेटिक सिस्टम में से एक है.यहां पर लकड़ी का फर्श बनाया गया है. वहीं ग्रैंड बॉलरूम में करीब 2,500 मेहमानों के बैठने की क्षमता है. यहां पर खुला एरिया भी है, जहां 500 लोग बैठ सकते हैं. इन कन्वेंशन सेंटर की आठ मंजिलों में 13 बैठक रूम शामिल हैं जहां पर बड़ी से बड़ी बैठकें आयोजित की जा सकेंगी. ऑडिटोरियम के भीतर वुडेन फ्लोरिंग और शानदार वॉल पैनल यहां आने वाले मेहमानों को वर्ल्डक्लाश एक्सपीरिएंस कराएंगे.















