जी 20 पर तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 सितंबर) को होने वाले 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए जकार्ता जाएंगे…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 सितंबर) को होने वाले 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता के दौर पर जाएंगे.विदेश मंत्रालय सचिव (ईस्ट) ने कहा कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है. इस कारण पीएम मोदी की यह एक छोटी यात्रा होगी. दरअसल भारत की अध्यक्षता में शनिवार (9 सितंबर) और रविवार (10 सितंबर) को जी-20 समिट हो रहा है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि मोदी शिखर सम्मेलन में आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे. उन्हें आगे की दिशा प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री 6 सितंबर की रात को दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और 7 सितंबर की देर शाम को लौटेंगे. यह देखते हुए कि आसियान शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद जी20 शिखर सम्मेलन होगा, यह एक छोटी यात्रा होगी ’’
चीन पर क्या कहा?
यह पूछे जाने पर कि क्या चीन के तथाकथित ‘नए मानक’ मानचित्र जारी करने का मुद्दा शिखर वार्ता में उठेगा, कुमार ने कहा, ‘यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि जब नेता मिलेंगे तो क्या चर्चा होगी, लेकिन जो मुद्दे परस्पर चिंता के हैं- क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय– सभी उठाये जाएंगे. इस सवाल पर कि क्या आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे पर नक्शे को अस्वीकार करने के लिए आम सहमति की संभावना है क्योंकि समूह के कई सदस्य देशों ने पहले ही चीन की मानचित्रण आक्रामकता की आलोचना की है, वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह अनुमान नहीं लगा सकते कि चर्चाओं से क्या बाहर आएगा।
दरअसल चीन ने बीजिंग ने 28 अगस्त को ‘चीन के स्टैंडर्ड मैप’ का 2023 संस्करण जारी किया जिसमें ताइवान, दक्षिण चीन सागर, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीनी क्षेत्रों के रूप में दिखाया गया है. भारत ने ‘नक्शे’ को खारिज कर दिया है और इस पर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. दक्षिण चीन सागर पर चीन के क्षेत्रीय दावे से नाराज मलेशिया, वियतनाम और फिलीपीन पहले ही दावे को खारिज कर चुके हैं।
आसियान में कितने देश है?
आसियान के सदस्य देश 10 है. ये देश- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम है. इसकी स्थापना 8अगस्त, 1967 को हुई थी. आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है. भारत ,अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।
काफी छोटा होगा पीएम मोदी का ये दौरा बता दें कि पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार (6 सितंबर) की रात इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे. इंडोनेशिया आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सात सितंबर को पीएम मोदी सम्मेलन में शिरकत करेंगे. दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की वजह से पीएम मोदी का यह दौरा काफी छोटा होगा।
BJP spokesperson Sambit Patra posts on X official information on PM Modi''s visit to Indonesia, referring to him as the ''Prime Minister of Bharat'' pic.twitter.com/Kg8jDUh7ig
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2023















