प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ‘इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022’ का उद्घाटन किया, इसके साथ ही उन्होंने राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया…
राजकोट (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गुजरात में जल्द ही हवाई जहाजों का निर्माण होगा और राज्य के राजकोट में इनके कलपुर्जे बनेंगे. पीएम मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए घरों सहित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद राजकोट शहर के रेसकोर्स इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
प्रधानमंत्री इस समय गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट जिले में कहा, ” गुजरात में जल्द हवाई जहाजों का निर्माण होगा और उनके कलपुर्जे राजकोट में बनेंगे.” प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ नेताओं ने राजनीति में आने के बाद अपने लिए बंगले बनाए, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा, ”वे राजनीति में आए और अपने बंगले बनाए, लेकिन झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की स्थिति में सुधार के बारे में कभी नहीं सोचा. मैंने गरीबों के लिए घर बनाने का काम शुरू किया है।
1100 मकान लाभार्थियों को सौंपे: इस मौके पर उन्होंने ‘लाइट हाउस’ परियोजना के तहत बने करीब 1100 मकान लाभार्थियों को सौंपे. रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे से रेसकोर्स ग्राउंड तक रोड शो भी किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम को एक रैली से पहले गुजरात के राजकोट शहर में रोडशो किया. प्रधानमंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पीएम मोदी ने किया रोड शो: जूनागढ़ में एक रैली को संबोधित करने के बाद मोदी शाम को राजकोट पहुंचे और हवाई अड्डे से रेस कोर्स मैदान तक रोडशो किया. रेसकोर्स मैदान में 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विशेष रूप से निर्मित एक वाहन पर सवार हुए और उन्होंने 1.5 किलोमीटर लंबे रास्ते पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. अधिकारियों ने बताया कि मोदी की झलक पाने के लिए इस मार्ग पर करीब 20,000 लोग उमड़े।















