पीएम मोदी को मिले 1200 से अधिक उपहारों को नीलाम किया जा जाएगा, उपहारों का आधार मूल्य 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की श्रेणियों में रखा गया है, इससे मिलने वाला पैसा नमामी गंगा मिशन को दिया जाएगा…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों और राज नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिले 1200 से अधिक उपहारों को नीलाम किया जा जाएगा। 17 सितंबर से इन उपहारों को नीलाम किया जाएगा. साथ ही इससे मिलने वाला पैसा नमामी गंगा मिशन को दिया जाएगा। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्धैत गडनायक ने कहा कि नीलामी वेब पोर्टल पीएममेमेंटोज.जीओवी.इन के जरिये की जाएगी और यह 2 अक्टूबर को संपन्न होगी. इसी संग्रहालय में इन उपहारों को रखा गया है. उन्होंने कहा कि आम लोगों से लेकर, भारत की समृद्ध संस्कृति और धरोहर का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न गणमान्य लोगों द्वारा भेंट किये गये उपहारों सहित कई अन्य उपहारों को नीलाम किया जाएगा।
उपहारों का आधार मूल्य 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की श्रेणियों में रखा गया है. उपहारों की सूची में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेंट की गई रानी कमलापति की प्रतिमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेंट की गई एक हनुमान मूर्ति और एक सूर्य पेंटिंग तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा भेंट किया गया एक त्रिशूल शामिल हैं. इनमें एनसीपी के नेता अजीत पवार द्वारा भेंट की गई देवी महालक्ष्मी की मूर्ति और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा भेंट की गई भगवान वेंकटेश्वर की कलाकृति भी शामिल हैं।
पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का यह चौथा संस्करण है. संग्रहालय की निदेशक तेमसुनारो जमीर ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट, मुक्केबाजी के दस्ताने और भाला आदि खेल की वस्तुओं का एक विशेष संग्रह है. उन्होंने कहा कि उपहारों में पेंटिंग, मूर्तियां, दस्तकारी और लोक कलाकृतियां भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अन्य वस्तुओं में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां तथा मॉडल शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस बार भी एक विशेष आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत पीएम मोदी से मिलने के दौरान उनको खिलाड़ियों और राज नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिले 1200 से अधिक गिफ्ट को नीलाम किया जा जाएगा. इससे जो धन एकत्र होगा, उसे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दान किया जाएगा।
ऑनलाइन होने वाली इस नीलामी में कोई भी नागरिक शामिल हो सकता है. इसके लिए पीएम मोमेंटोज वेब पोर्टल pmmementos.gov.in पर लॉगिन करना होगा. पीएम मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हो रही यह नीलामी महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी. नीलाम होने वाले गिफ्ट्स की कीमत 100 रुपये से लेकर दस लाख रुपये तक हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह उपहार उनको गणमान्य व्यक्तियों से लेकर आम आदमी तक से मिलते हैं. इन उपहारों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उपहार में दी गई रानी कमलापति की एक मूर्ति, एक हनुमान मूर्ति है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उपहार में दी गई एक सूर्य पेंटिंग तो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का गिफ्ट किया गया त्रिशुल भी नीलामी वाले पोर्टल पर है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कोल्हापुर की देवी महालक्ष्मी की एक प्रतिमा भेंट की थी, उसे भी नीलाम किया जाएगा. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा उपहार में दी गई भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा को भी श्रद्धालु कोई ले सकता है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पिछले 4 बार से यह नीलामी हो रही है. हर साल 17 सितंबर को यह नीलामी शुरू होती है. इस दौरान प्रधानमंत्री को मिले उपहारों को नीलाम किया जाता है. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के निदेशक तेम्सुनारो जमीर ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट, बॉक्सिंग दस्ताने, भाला और रैकेट आदि का भी एक स्पेशल कलेक्शन इस ई-नीलामी में होगा. इसके अलावा तमाम उत्कृष्ट पेंटिंग, मूर्तियां, हस्तशिल्प और लोक कलाकृतियां भी खरीद सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस नीलामी में कई यादगार वस्तुएं भी हैं जिनको खरीदा जा सकता है. यहां श्रीराम मंदिर का मॉडल, वाराणसी में बनें काशी-विश्वनाथ मंदिर की की रेप्लिका व मॉडल भी खरीदा जा सकता है।















