प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर इन युवतियों से राखी बंधवाई. अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री को राखी बांधने वालों में सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियां शामिल थीं. वहीं, समारोह के बाद पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को चिह्नित करने के लिए उपहार के रूप में सभी बच्चे को तिरंगे दिए…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले सफाई कर्मियों, सहायकों और अन्य कर्मचारियों की बेटियों से राखी बंधवाई. प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रक्षाबंधन समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने अनोखे तरीके से हर घर तिरंगा अभियान को चिह्नित करने के लिए हर बच्चे को तिरंगा दिया।
प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर इन युवतियों से राखी बंधवाई. अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री को राखी बांधने वालों में सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियां शामिल थीं. अधिकारियों ने एक वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया जिसमें प्रधानमंत्री सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियों से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं।
पीएम ने एक ट्वीट में समारोह की झलकियां सांझा कीं और कहा, इन बच्चों के साथ बहुत ही खास रहा रक्षा बंधन. इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी थीं. वहीं, पीएमओ के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा बंधन समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने सभी बच्चियों को एक-एक तिरंगा दिया और ऐसा करके उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा” अभियान में भागीदारी की. अधिकारियों की ओर से भेजे गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री बच्चियों के साथ हाथों में तिरंगा लहराते देखे गए. इस दौरान बच्चोें में उत्साह भी देखने को मिली।
#WATCH | Har Ghar Tiranga at the PM’s residence
After the Rakshabandhan celebrations, PM gave a Tiranga to every child to mark the #HarGharTiranga Abhiyan in a unique way.
(Video source: PMO) pic.twitter.com/h3IeTeDqGT
— ANI (@ANI) August 11, 2022
गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान भारत की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है. इस अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों के उपर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है, साथ ही राष्ट्रीय झंडे को लेकर देशवासियों को जागरूक करना है. बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान वास्तव में 13 से 15 अगस्त के बीच मानाया जाना है, लेकिन इस अभियान की शुरूआत 2 अगस्त से ही शुरू कर दी गई है।















