प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद भवन में आठ साल की एक बच्ची से मुलकात की और इस दौरान पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा कि आप जानती हैं मैं क्या करता हूं?
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद भवन में एक आठ साल की मासूम बच्ची से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा कि वह जानती हैं वह कौन हैं. इस पर बच्ची ने कहा कि ‘आप मोदी जी हैं’. दरअसल मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया बुधवार को अपने परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाने संसद पहुंचे थे. इस दौरान उनकी छोटी बेटी ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।
इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया की बेटी अहाना फिरोजिया से पूछा कि क्या वह जानती हैं कि वह कौन हैं. इस पर बेटी ने कहा हां आप मोदी जी हैं. मैं आपको जानती हूं और मैं आपको टीवी पर देखती हूं और आप लोकसभा टीवी में नौकरी करते हैं. पीएम मोदी और इस बच्ची की वार्तालाप के बाद कमरा में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे. फिर पीएम मोदी ने बच्ची को खाली हाथ वापस नहीं जाने दिया और उन्हें चॉकलेट दी।
इस मुलाकात को लेकर बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर लिखा- आज का दिन अविस्मरणीय है, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, परम आदरणीय नरेंद्र मोदी से आज सपरिवार मिलने का सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद और जनता की नि:स्वार्थ सेवा का मंत्र प्राप्त हुआ। मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे कर्मठ, ईमानदार, नि:स्वार्थ, त्यागी व देश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले प्रधानमंत्री आदरणीय श्रीं नरेन्द मोदी जी के सानिध्य में मुझे भी जनता की सेवा का अवसर मिला है। आज मेरी दोनों बालिकाएं छोटी बालिका अहाना और बड़ी बालिका प्रियांशी आदरणीय प्रधानमंत्री जी से प्रत्यक्ष मिल कर और उनका स्नेह पाकर बहुत आनंदित और अभीभूत है।
https://twitter.com/bjpanilfirojiya/status/1552231463378362368?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1552231463378362368%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fmadhya-pradesh%2Fpm-narendra-modi-met-eight-year-old-daughter-of-ujjain-bjp-mp-anil-firozia-in-parliament-2178160















