BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रदेश में कल भारी बारिश की चेतावनी: बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा सहित इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; रायपुर, दुर्ग, बलोदाबाजार सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिन से कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई रो कई जगह रूक-रूककर बारिश हो रही है. लगातार बारिश से तापमान में गिरवाट आई है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस सरगुजा में रहा, वहीं अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस बलौदा बाजार में रहा. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

17 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक चेतावनी ऑरेंज अलर्ट जारी कर मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

येलो अलर्ट में प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलोदाबाज़ार, दुर्ग और बस्तर जिलों में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

17 से 18 जुलाई से सुबह 8:30 बजे तक चेतावनी ऑरेंज अलर्ट में प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

येलो अलर्ट में प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलोदाबाज़ार, दांतेवाड़ा और सुकमा ज़िलों में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Related Posts