BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रतिबंधित समय में लिंक रोड में प्रवेश करने वाले 4 भारी मालवाहक वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

 

भिलाई। विगत दिनों जिला दंडाधिकारी दुर्ग द्वारा लिंक रोड पावर हाउस मार्केट क्षेत्र के मार्ग को भारी एवं मध्यम माल वाहक वाहनों के आवागमन समय प्रातः 9:00 से रात्रि 9:00 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा प्रतिबंधित समय पर माल वाहक वाहनों के आवागमन का पालन कराने निर्देश दिए गए हैं दिए गए थे।

निर्देश के परिपालन में दिनांक 5.11.2022 को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर के नेतृत्व में यातायात अकाश गंगा जोन प्रभारी रक्षित निरीक्षक अनिष सारथी के द्वारा प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने वाले 04 भारी मालवाहक वाहनों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की गई साथ ही भविष्य के लिए फल मंडी व्यवसायियों को प्रतिबंधित समय में वाहनों का आवागमन ना करने हेतु समझाइश दिया गया है अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा प्रतिबंधित समय पर आवागमन करने वाले भारी वाहनों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाकर गंभीर मरीज को 45 मिनट में सेक्टर-9 हॉस्पिटल से एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर पहुंचाया: दिनांक 05.11.2022 को सेक्टर-09 हॉस्पिटल ,भिलाई में भर्ती गंभीर मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर परिजनों के द्वारा रायपुर हॉस्पिटल ले जाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग मांगा गया जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग , डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किये जाने पर सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस तथा रायपुर पुलिस के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए।

तत्काल ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर लीला पांडे ,उम्र 85 वर्ष, निवासी हुडको ,भिलाई को दोहपर 04.00 बजे सेक्टर-09 हॉस्पिटल से 04.45 बजे एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर 45 मिनट में पहुंचाया गया। जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग 01 के द्वारा पायलेटिंग किया गया साथ ही समस्त यातायात स्टाफ के द्वारा चौक चौराहे पर व्यवस्था संभाला गया।

Related Posts