BREAKING

Uncategorised

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त

रायपुर। रायपुर शहर में नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों द्वारा नशीली दवाईयों का सेवन कर नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.04.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि शास्त्री नगर फोकट पारा देवेन्द्र नगर स्थित स्वामी नारायण मंदिर पास कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है, जिस पर टीम द्वारा व्यक्तियों से बातचीत का प्रयास करने पर वह लोग भागने लगे जिन्हें टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम देवेन्द्र कुमार महंत, प्रभीत जगत एवं अब्दुल असलम होना बताया। टीम द्वारा तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास 20 स्ट्रीप प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम रखा होना पाया गया। टीम द्वारा व्यक्तियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 स्ट्रीप में रखें कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम कीमती लगभग 1500/- रूपये एवं 03 नग माबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 56/21 धारा 22(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी:-
01.देवेन्द्र कुमार महंत उर्फ कुलदीप उर्फ छोटू पिता नारायण महंत निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा देवेन्द्र नगर रायपुर।
02. प्रभीत उर्फ पुरन जगत उर्फ कोहिनूर पिता गणेश राम जगत निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा देवेन्द्र नगर रायपुर।
03. अब्दुल असलम उर्फ अस्सू उर्फ असलम खान पिता अब्दुल रज्जाक खान निवासी पंडरी रायपुर।

Related Posts