BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रतिबंधित कोडिन युक्त 525 नग कफ सिरप के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, जप्त सिरप की कीमत 1.57 लाख रुपये

बिलासपुर। जिले में नशे के कारोबार मे रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा जिला नारकोटिक्स सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस (शहर) के नेतृत्व में किया गया है बिलासपुर शहर में नशे के कार्य में संलिप्त सौदागरो के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जिला स्तर पर गठित नारकोटिक्स सेल के सदस्य को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ बजाज सी.टी.100 मोटरसाईकिल काले रंग में प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप दो बैग में रखकर उसे बेचने के नियत से निकला है कि मुखबिर के सूचना पर नारकेाटिक्स सेल एवं सिरगिटटी थाना की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के सूचना पर योजना बनाकर ग्राम धुमा मोड के पासं घेराबंदी कर मुखबिर के बताए सूचना के अनुसार बजाज सी.टी.100 मोटरसाईकिल काले रंग मे आते दो व्यक्ति को पकडा गया।

जिनसे पुछताछ करने पर अपना अपना नाम 01. अविनाश दुबे उर्फ सोनू पिता श्री अमरेन्द्र शंकर दुबे उम्र 42 साल निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0 02. राहुल उर्फ रेहान मिश्रा पिता श्री जगदीश मिश्रा उम्र 29 साल निवासी राजकिशोर नगर फेस 01 पानी टंकी के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0 का रहने वाले बताये जिनके कब्जे में रखे दो बैग को खोल कर चेक करने पर दोनो बैग में प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप कुल 525 नग बरामद हुआ। आरोपीगणो से बारिकी से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी अविनाश दुबे उर्फ सोनू उक्त कफ सिरप को कटनी (म.प्र.) से मंगाता था और प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप को सप्लाई करने के लिए अपने घर लेकर जा रहा था।

आरोपी अविनाश दुबे ने यह भी बताया की वह सिरफ सप्लाई प्रकरण के अन्य आरोपी राहूल मिश्रा उर्फ रेहान के माध्यम से करता था जिससे उसकी पहचान गुमनाम रहें। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से कुल 525 प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफतार कर आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21, 22 एन.डी.पी.एस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफतारी उपरांत माननीय न्यायालय वास्ते रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेंन्द्र स्वर्णकार, उपनिरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उपनिरीक्षक सागर पाठक, सायबर सेल बिलासपुर, थाना प्रभारी सकरी उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया थाना सिरगिटटी, आरक्षक हेमंत सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्या पाटले, विवेक राय की प्रमुख भुमिका रही।

थाना – सिरगिटटी जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
अप0 क्र0 – 114/2022 धाराः- 21, 22 एनडीपीएस एक्ट

नाम आरोपी – 01. अविनाश दुबे उर्फ सोनू पिता श्री अमरेन्द्र शंकर दुबे उम्र 42 साल निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0
02. राहुल उर्फ रेहान मिश्रा पिता श्री जगदीश मिश्रा उम्र 29 साल निवासी राजकिशोर नगर फेस 01 पानी टंकी के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्त साम्रगी – कुल 525 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप, 03 नग मोबाईल फोन, एक नग मोटरसाईकिल।

Related Posts