BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

प्यार का खुमार ऐसा की 1175 किलो मीटर दूर साइकल चलाकर गुजरात के लिए निकली युवती, मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज से खोला राज, अब पुलिस ने पकड़ा

युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर सूरत के रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी, जिससे मिलने के लिए वो घर से साइकिल लेकर निकल गई ताकि गुजरात जा सके…

बलिया (ए)। उत्तर प्रदेश के बलिया में 24 साल एक युवती पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वो सबकुछ छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने के लिए साइकिल से ही गुजरात (करीब 1175 किलो मीटर) जाने के लिए घर से निकल गई. युवती की फेसबुक पर इस युवक से दोस्ती हुई थी जिसके बाद वो उससे शादी करने के लिए घर से निकल गई, लेकिन इस बीच उसके फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो गई और उसने कुछ स्थानीय व्यापारियों से मदद मांगी। उसने बताया कि वो परीक्षा देने के लिए प्रयागराज जा रही है, लेकिन व्यापारियों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें उन्हें दुल्हन की पोशाक और कुछ गहने मिले।

व्यापारियों ने फौरन युवती के बार में स्थानीय पुलिस को सूचित दी, जिसके बाद पुलिस ने उसके माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें बुलाया. मौके पर पहुंचे उसके माता-पिता ने दावा किया कि वो मानसिक रूप से थोड़ी अस्थिर है. जिसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिवार को सौंप दिया।

साइकिल से गुजरात के लिए निकली युवती: थाना अधिकारी बांसडीह रोड राज कपूर सिंह ने बताया, जब पुलिस ने युवती से पूछताछ शुरू की, तो उसने शुरू में यह कहकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की कि वह किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रही है, लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछताछ जारी रखी, तो उसने कबूल किया कि वह अपने प्रेमी से मिलने सूरत जाने के लिए घर से निकली थी।

युवती ने बताया कि वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सूरत के एक युवक के संपर्क में आई थी. बातचीत के एक लंबे दौर के बाद उसने उससे मिलने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन सूरत के व्यक्ति ने अपने काम में व्यस्तताओं के कारण बलिया आने में असमर्थता जताई. जिसके बाद महिला ने 17 जनवरी को कुछ अन्य सामानों के अलावा दुल्हन की पोशाक वाले बैग के साथ अपनी साइकिल पर सूरत जाने का फैसला किया. उसके माता-पिता ने कहा कि वो सुबह से उसकी तलाश कर रहे थे. पुलिस ने महिला को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

Related Posts