BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पोर्टल संचालक को पुलिस ने जारी किया नोटिस, स्थानीय नेता के विरुद्ध भ्रामक खबर प्रकाशित करने का है मामला

सभी तरह के सोशल मीडिया साइट में किसी भी तरह से आपत्ति जनक पोस्ट करने पर आई.टी.एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी…

जांजगीर चांपा। जाँजगीर पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई कि एक पोर्टल समाचार में स्थानीय नेता के विरुद्ध भ्रामक खबर प्रकाशित की गई है, जिससे जनभवानाओं को ठेस पहुँची है, पोर्टल संचालक को उक्त प्रकाशन के संबंध में नोटिस जारी किया गया। जिसमें उक्त खबर प्रकाशन का उचित आधार प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है, अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी, जातिगत व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट करने से बचे।नही तो पोस्ट करने वाले व उस पर कमेंट करने वाले पर आई टी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

सभी तरह के सोशल मीडिया साइट में किसी भी तरह से आपत्ति जनक पोस्ट करने पर आई.टी.एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने पोर्टल समाचार में स्थानीय नेता के विरुद्ध की गई प्रकाशन के संबंध जारी किया गया नोटिस।

 

Related Posts