BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला दूसरा मेडल, शूटिंग में मनु भाकर के बाद सरबजोत ने जीता ब्रॉन्ज

पेरिस ओलंपिक में भारत को दूसरा मेडल मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने दिलाया. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मेडल मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने कमाल करते हुए ब्रॉन्ज जीता…

 

नईदिल्ली (ए)। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को दूसरा मेडल मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने दिलाया. शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने कमाल करते हुए ब्रॉन्ज जीता. ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला कोरिया की वोन्हो और ओह ये जिन की जोड़ी के साथ था. मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 16-10 के स्कोर से जीत अपने नाम की।

बता दें कि भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल मनु भाकर ने ही दिलवाया था. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था. अब भारत को दूसरा मेडल जितवाने में भी मनु का बहुत बड़ा योगदान रहा. पेरिस में भारत के दूसरे मेडल हिस्सेदार बनने वाली मनु भाकर ने जीत के साथ इतिहास भी रच दिया. दरअसल मनु भाकर आजादी के बाद पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीते. हालांकि इससे पहले कई भारतीय एथलीट्स अलग-अलग ओलंपिक में दो मेडल जीत चुके हैं, लेकिन मनु ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा दिया।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत की मेडल टैली का खाता खोला था. उन्होंन 28 जुलाई, रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था. इस मेडल के साथ मनु भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी थीं. अब वह आजादी के बाद भारत के लिए एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली एथलीट बन गई हैं।

बता दें कि आज यानी 30 जुलाई, मंगलवार पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन है और चौथे दिन भारत को दूसरा मेडल मिला. भारत के खाते में पहला मेडल ओलंपिक के दूसरे दिन आया था. अब तक भारत के हाथ सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल लगे हैं, ऐसे में अब भारतीय एथलीट्स से फैंस गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Posts