
भिलाई। छतीसगढ प्रदेश एनएसयूआई के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह और राष्ट्रीय समन्वयक आशीष यादव के निर्देशानुसार दुर्ग जिला एनएसयूआई के तत्वाधान में भिलाई नगर विधानसभा एनएसयूआई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता आकाश यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर पेट्रोल एवं डीजल और घरेलू सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि किये जाने पर जिला दुर्ग एनएसयूआई द्वारा जिला सचिव विशेष गौतम और भिलाई नगर विधानसभा उपाध्यक्ष शिवम तोमर के नेतृत्व में सिविक सेंटर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतार कर एवं जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह ने साइकिल ओर सवार होकर गैस सिलेंडर को सिर पर उठा कर पूरे सिविक सेंटर का चक्कर पूरा किया, सिलेंडर लेकर पदयात्रा किया उसके पश्चात सिविक सेंटर चौक मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई का विरोध प्रदर्शन किया गया एवं आगे आने वाले समय मे अगर पेट्रोल , डीजल, घरेलू गैस के दामो में वृद्धि नही रुकी तो एनएसयूआई संयुक्त रुप से राष्ट्रीय राजमार्ग तक घेरने एवं बाधित करने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह,युवा कांग्रेस भिलाई नगर अध्यक्ष अफरोज खान जी, प्रदेश सचिव अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अकाश यादव, जिला महासचिव राहुल मिश्रा व शुभम झा, प्रदेश सचिव आकाश कनौजिया, प्रिंस शेरगिल, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष शुभम बाघमारे, अनिमेष त्रिपाठी, करण वैष्णव, तुषार सोम ,रवि रथ, राहुल सिंह, रवि सिंह, लक्षित चंद्राकर, रोहित कुमार, अनस अली,छोटू रजक,विशाल कुमार,सौरभ शर्मा,बॉबी राज पांडे, अनीश, जयदीप, निखिल, कुंदन,मयंक प्रफुल्ल, स्नेहिल, आदित्य आदर्श, मयंक ठाकुर, नवीन आदि, राहुल राज,सोनू खान, बृजेश यादव, अवि साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। देखे वीडियो👇
https://youtu.be/Pdc2C-hPWF8















