BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पेंशन तथा जीपीएफ आहरण के एवज में 40 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने किया गिरफ्तार

सहायक ग्रेड-01 एवं सहायक ग्रेड- 02, कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला- महासमुंद छ.ग. रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, पेंशन तथा जीपीएफ निकालने के एवज में द्वितीय किस्त के रूप में 40,000/- रूपये मांगी थी रकम, पूर्व में ले चुके थे 57,000 /- रूपये…

रायपुर। ईओडब्ल्यू/एसीबी छत्तीसगढ़ रायपुर के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एवं पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू / एसीबी के नेतृत्व एवं अमृता सोरी ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के मार्गदर्शन में एसीबी यूनिट रायपुर की टीम ने आज कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले श्रीमती सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड- 01 व श्री उमाशंकर गुप्ता, सहायक ग्रेड-02, कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला महासमुंद, छ.ग. को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

प्रार्थिया ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि प्रार्थिया के सेवानिवृत्त होने के पश्चात् उनके पेंशन तथा जीपीएफ निकालने के एवज में कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं,
जिला- महासमुंद, छ.ग. में पदस्थ सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड- 01 व श्री उमाशंकर गुप्ता, सहायक ग्रेड- 02 द्वारा द्वितीय किस्त के रूप में 40,000/- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

उपरोक्त हेतु पूर्व में 57,000/- रूपये पहले ही लिया जा चुका था। प्रार्थिया और आरोपियों के मध्य 40,000 /- रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत का सत्यापन होने पर आज दिनांक 12.10.2022 को प्राथिया से मांगी गई रिश्वत की रकम 40,000/- रूपये लेते सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-01
व उमाशंकर गुप्ता, सहायक ग्रेड- 02, कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला- महासमुंद, छ.ग. को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया है।

आरोपियों के विरूद्ध धारा- 7 (क), 12 भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Posts